गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने आरोपी को सेक्टर-70 एसपीआर रोड से पकड़ा। आरोपी की पहचान अकिल निवासी गांव पेमा खेड़ा नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। फरवरी में एक व्यक्ति ने बादशाहपुर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दी थी। बाइक इस्कॉन मंदिर के पास से चोरी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर इस चोर की तलाश कर रही थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है। वह दिन में सुनसान जगहों से बाइक चुराता था। उसने गुरुग्राम में चोरी की दो अन्य वारदातें भी कबूल की हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...