नोएडा, अप्रैल 22 -- नोएडा। रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले चोर को सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान राजस्थान के करोली निवासी राहुल शेरा के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान में बरौला गांव के गली नंबर चार में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थानों में आठ केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि थाने की पुलिस मंगलवार रात को थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से सेक्टर-43 से सेक्टर-37 की तरफ आ रहा है। पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति शातिर किस्म का चोर है। उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.