चोरी की तीन बाइकों समेत पांच चोर गिरफ्तार
हरदोई, मई 22 -- बेनीगंज। पुलिस ने गुरुवार रात में तीन बाइकों समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रंजीत निवासी दाऊदपुर थाना सुरसा, राहुल निवासी दाऊदपुर थाना सुरसा, कुलदीप शर्मा निवासी दाऊदपुर थाना सुरसा और सुधीर निवासी शिवनगर थाना मंझिला व शिवम निवासी आजाद नगर केला फॉर्म थाना कोतवाली शहर को दबोचा। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाने द्वारा गठित की गई टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक रमाकांत, बच्चन सिंह, शुभम यादव, कौशल कुमार, अमरेश कुमार, अजय पाल, विवेक कुमार ने दबिश दी। इस दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.