अमरोहा, जून 22 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में रविवार रात चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं में चोर नकदी व जेवर समेत कीमती सामान चुरा कर ले गए। पहली घटना क्षेत्र के गांव नौरंगी की है। रविवार देर रात चोर गांव निवासी किसान कर्मवीर सिंह के घर की दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 30 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरी घटना डिडौली क्षेत्र के गांव सिरसा मनिहार की है। यहां चोरों ने गांव निवासी स्वर्गीय धर्मवीर सिंह के परिवार को निशाना बनाया। चोर घर में रखे 300 रुपये की नगदी तथा घरेलू बर्तन चोरी कर ले गए। तीसरी घटना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की है। चोरों ने ताले तोड़कर स्वास्थ्य केंद्र से फ्रिज, प्रिंटर, बैटरी, सोलर पैनल, पंखे सहित स्वास्थ्य संबंधी उपकरण चोरी कर ल...