चोरी की ट्रॉली बैग बरामद, आरोपी गिरफ्तार
देवघर, मई 8 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर चोरी हुई ट्रॉली बैग के साथ एक आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र निवासी कुन्दन कुमार राजकोट स्टेशन से जसीडीह आ रहा था। देर रात जसीडीह स्टेशन पहुंचने के बाद वह सर्कुलेटिंग एरिया में विश्राम करने के दौरान ट्रॉली बैग रखकर सो गया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका ट्रॉली बैग चोरी कर लिया। नींद खुलने पर पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर बैग के साथ एक युवक को जाते देखा गया। उसके बाद युवक को चोरी गई ट्रॉली बैग के साथ हिरासत में लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.