गया, जनवरी 31 -- शेरघाटी थाने की पुलिस ने शनिवार को चेरकीडीह गांव के निकट से चोरी की ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के धोकड़ा गांव के रामजी यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में पहले भी उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस चोरी गई ट्रैक्टर के स्वामित्व का पता लग रही है। शेरघाटी पुलिस ने बताया है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर युवक को संदिग्ध स्थिति में ट्रैक्टर ले जाते हुए पकड़ा गया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर को किसी अन्य जगह से चोरी कर छुपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस एक अन्य युवक की तलाश में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.