बाराबंकी, मई 8 -- देवा शरीफ। देवा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की एक ट्राली बरामद किया। कोतवाल यशकांत सिंह ने बताया आरोपियों को जेल भेज दिया गया है देवा कोतवाली के ग्राम कैथी गांव से 30 अप्रैल को चोरी हुई ट्राली को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में विपिन कुमार यादव पुत्र गौरी शंकर निवासी ग्राम रामपुर थाना देवा व आलोक सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना परसपुर गोन्डा को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...