काशीपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह बाइकों संग दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र से बीते दिनों बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे को कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने पुलिस टीम का गठन किया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुद्वारे के पीछे, ईदगाह के सामने दो युवकों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहल्ला भूप सिंह, जसपुर निवासी रितेश कुमार उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल सिंह व आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के पशुपति विहार कालोनी निवासी विशाल दिवाकर उर्फ कालू पुत्र स्व. रघुवीर दिवाकर बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह चोरी की बाइक बरामद की। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि बरामद चोरी की दो बाइक का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। टीम में कटोराताल चौकी इंचार्ज कौशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.