गिरडीह, मार्च 10 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। पचम्बा थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दो अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लिया है जिसके पास से छह चोरी की बाइक बरामद की गई है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से दो शातिर बाइक चोरों को हिरासत में लिया है जिसके पास से छह बाइक बरामद की गई है। बताया जाता है कि पुलिस को हाल के दिनों मे एक बाइक चोर के अंतर जिला गिरोह की जानकारी मिली। उसी आधार पर पचम्बा पुलिस लगातार बाइक चोरों की गिरफ्तारी कर रही है और चोरी की बाइक भी बरामद की है। कहा जाता है कि बाइक चोर के सरगना तक पुलिस पहुंच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.