चोरी की छह बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 25 -- काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल छह चोरी की बाइक बरामद की हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात वकीलों वाला रोड स्थित पीएम आवास योजना से करीब 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। जांच में उनके पास मौजूद बाइक चोरी की निकली। सख्ती से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल गोस्वामी पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी महेशपुरा तथा पिंटू पुत्र हरकेश निवासी वार्ड नंबर चार, मसवासी थाना स्वार के रूप में हुई। कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ के अनुसार इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अजय सिंह पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.