चोरी की चार बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, जून 5 -- पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बरामद बाइकों के संबंध में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव पापड़ से पलिया गुर्जर जाने वाली सड़क पर बब्लू सिंह की ट्यूबवेल के पास दो लोगों को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान उनके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- 11- चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस ने मौके से वकील पुत्र जमील व मुनेन्द्रपाल पुत्र कृपाल पाल निवासी गांव मैल्हा दातागंज को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइकों को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.