चोरी की चार बाइको के साथ तीन किशोर, एक युवक बंदी
बलिया, मई 12 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को चोरी की चार बाइकों के साथ एक युवक तथा तीन किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।इलाके के रामगढ़ गांव से कुछ दिन पहले चोरी हुई बाइक की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पता चला कि चोरी की बाइक बघेजी गांव के पश्चिम तरफ सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ी रखी गयी है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के महाकलपुर निवासी राजू उर्फ शमशेर यादव के साथ ही उसके साथ मौजूद तीन किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिलों को हम लोगों ने मुबारकरपुर, रामगढ़, बलेजी शराब के ठेका के सामने से, सिंहाचवर बाजार और त्रिकालपुर तिराहा से चोरी किया था। उनकी निशानदेही पर तीन और मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों का कहना था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.