रामपुर, मई 1 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि उनकी टीम क्षेत्र में चेकिंग पर थीं। इस दौरान बाइक पर आते एक युवक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुढ़ापांडे थाना क्षेत्र के गणेशघाट निवासी विशाल बताया। बाइक के कागजात मांगने पर वह बाइक को चोरी की बताने लगा। जिस पर उसके पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ में उसने अन्य चोरी की बाइक होने की जानकारी दी। जिस पर उसकी निशानदेही पर तीन और बाइकों को बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...