बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर मोहल्ला स्थित एक घर में हुई चोरी की वारदात में वांछित दूसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया था। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर सेराज आलम निवासी रफीक नगर बेलवाडाड़ी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर 3.24 लाख नकदी, करीब आठ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात के साथ कुछ नेपाली रुपये भी बरामद किए गए थे। वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी अल्ताफ निवासी रफीक नगर बेलवाडाड़ी थाना कोतवाली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से पांच हजार रुपये, एक अंगूठी और एक चेन बरामद की गई है। बता दें कि गत 26/27 फरवरी की रात शहर कोतवाली के विशुनपुरवा मोहल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.