पाकुड़, अप्रैल 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इंग्लिशपाड़ा गांव निवासी सेप्टू शेख के बंद घर से बीते 20 अप्रैल की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा मुख्य द्वार का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को लेकर पीड़ित सेप्टू शेख ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बहरमपुर स्थित ईंट भट्टा में अपने परिवार के साथ काम करता है। बीते छह माह पूर्व वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ काम करने ईंट भट्टा चला गया था। मंगलवार सुबह उसकी मां जो उसके घर से थोड़ी दूर में रहती है, उसके द्वारा जानकारी दी गई की घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सेप्टू शेख पश्चिम बंगाल ईंट भट्टा से अपना घर पहुंचा। घर आकर देखा की उसका घर के मुख्य लोहे का गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि घर...