मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर। कंबाइंड बिल्डिंग स्थित रेल एसपी मुजफ्फरपुर के कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें रेल एसपी बीना कुमारी ने अप्रैल माह में हुए आपराधिक घटनाओं पर सभी रेल डीएसपी व थानेदारों के साथ चर्चा की। इस दौरान केस निष्पादन, इश्तेहार व कुर्की के वारंट निष्पादन को लेकर थानेदारों की रिपोर्ट का समीक्षा की। बैठक में रेल एसपी ने सभी थानेदारों को मई महीने में चोरी, पॉकेटमारी, अटैची लिफ्टिंग आदि जैसी घटना को कम करने का टास्क दिया। रेल एसपी ने बताया कि सभी रेल थानेदारों को टास्क दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग रेल डीएसपी करेंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला करने के मामले में करें सख्त से सख्त कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.