पीलीभीत, जनवरी 24 -- पूरनपुर। पौध विक्रेता के घर से हुई लाखों की चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने प्रयास शुरु कर दिए हैं। इसके लिए एसओजी सहित चार टीमें लगाई गईं हैं। एसओजी अपने स्तर से घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस शीघ्र घटना का राजफाश करने का दावा कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नौगवां के रहने वाले पौध विक्रेता गुडडू के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। एएसपी विक्रम दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर गृहस्वामी और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली थी। गुडडू की ओर से चोरी का मुकदमा भी दर्ज काया गया है। घटना के बाद घर में इजेक्शन और रुमाल भी पड़ा हुआ मिला था। इससे दंपति को नशा देकर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच में घटना संदिग्ध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.