दरभंगा, मई 17 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के कन्हैई गांव में गत 13 अप्रैल को उदयचंद्र कुंवर के घर में हुई चोरी की घटना के महीनेभर गुजरने के बाद घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गृहस्वामी उदयचंद्र कुवर कोलकाता में व्यवसाय करते हैं। उनके पैतृक निवास घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कन्हैई गांव में गत 23 अप्रैल को चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात सहित कीमती सामान की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की थी। पीड़ित गृहस्वामी उदयचंद्र कुंवर ने 14 अप्रैल को घटना की लिखित सूचना भी थानाध्यक्ष को दी थी, पर उनके आवेदन पत्र पर तत्काल थाने में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। उदयचंद्र ने जब उक्त मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी तो पुलिस ने चोरी की घटना...