दरभंगा, अप्रैल 3 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र की मिश्रा मेडिकल स्टोर नामक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किये गए 3050 रुपये भी बरामद कर लिये हैं। जानकारी के अनुसार, मुरारी कुमार राय घनश्यामपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास मिश्रा मेडिकल स्टोर में कार्यरत हैं। उन्होंने थाने में आवेदन देकर बताया कि गत एक अप्रैल की शाम वे नाश्ता करने के लिए कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान का गल्ला खुला हुआ है और उसमें रखे पैसे गायब हैं। घटना की सूचना तुरंत दुकान मालिक दीपक कुमार मिश्र को दी गई। घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक व्यक्ति को गल्ले से पैसे निकालते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.