लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- बेहजम पुलिस चौकी के पीछे एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मतीतुल्ला उर्फ कल्लू व प्रमोद निवासी सरैंया थाना नीमगांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों ने बेहजम और भनवापुर में हुई चोरी की घटनाओं को करना कबूल किया है। उनके पास से 38250 रुपया और 12 जोड़ी सफेद धातु की पायल मिली है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...