कौशाम्बी, फरवरी 27 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फताहीपुर गांव स्थित मकान में हुई नकदी-गहने समेत हजारों की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उसके साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। फताहीपुर निवासी धर्मपाल सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की रात वह मकान में ताला बंद कर बाहर चारपाई बिछाकर सो गए। इस दौरान आधी रात को दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 49 हजार रुपया नकद, गहने व मोबाइल फोन उठा ले गए थे। मामले में गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। थाना प्रभारी हरीश तिवारी के अनुसार चोरों की तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी कंधई लाल उर्फ ...