दरभंगा, मई 3 -- पवन झा,मनीगाछी। गत 30 अप्रैल की रात नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा गांव निवासी रतन कुमार चौधरी उर्फ कुंदन बाबू एवं भाजपा नेता जयराम चौधरी के भाई घनश्याम चौधरी के बंद घरों का ताला तोड़कर की गई चोरी का निरीक्षण रविवार को एसडीपीओ ने किया। बताया जाता है कि चोरों ने दो लाख रुपये नगद सहित लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटनास्थल का निरीक्षण एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने करते हुए थानाध्यक्ष एवं केस के आईओ को कई निर्देश दिए। तकनीकी एवं एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर कई साक्ष्य इकट्ठा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.