सुल्तानपुर, जून 6 -- सुलतानपुर,संवाददाता। थाना धम्मौर पुलिस के अनुसार मो. सफीक खान पुत्र हारून निवासी ग्राम लौहर दक्षिण रसूलपुर ने ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गई थी कि उनके घर के बाहर टीनशेड के नीचे चारपाई पर रखा मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति की ओर से चोरी कर लिया गया है। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त संतोष चौरसिया पुत्र जगन्नाथ चौरसिया निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना पीपरपुर, जिला अमेठी को शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना को कबूला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...