शामली, दिसम्बर 18 -- मोबाइल एवं चोरी की घटनाओं को लेकर चौसाना के व्यापारी चौकी प्रभारी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही है। इस पर अंकुश लगाया जाये। गत बुधवार की सुबह भी दुकानदार का मोबाइल चोरी कर एक व्यक्ति भाग गया। एक सप्ताह के भीतर चोरी की कई घटनाए हो चुकी है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है। इस दौरान दिनेश बिंदल,तरूण कुमार,देशराज,अनुभव गर्ग,कंवरपाल शर्मा,मनोज कुमार,सुनील शर्मा,संजय,प्रदीप आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.