सिद्धार्थ, मार्च 19 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी पुलिस, एंटी थेफ्ट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक शातिर को को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी के पास से एक चाकू, एक चोरी की मोबाइल व 22400 रुपये नकद बरामद हुआ है। इस पर जोगिया थाना व संतकबीरनगर के बेलहर थाना में पहले की केस दर्ज है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक ने बताया कि 7/8 फरवरी की रात बांसी कस्बा के आजादनगर में जनसेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। अगली रात कस्बा बांसी के ही पटेलनगर में सीमेंट सरिया की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई थी। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस व धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर सुराग लगाना शुरू कर दिया था। अनावरण के लिए एण्टी थेफ्ट टीम, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम...