बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-03 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना के स्थानीय बाजार में पिछले एक साल से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस को यह सफलता विगत 26 जनवरी को गुप्ता ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली है। बासुदेवा पुलिस ने दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों किशोर बासुदेवा गांव के ही निवासी बताए जा रहे है। यह बासुदेवा केसठ मोड़ बाजार में लगातार चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दें रहे थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि दोनों चोरों के यहां से हार्डवेयर दुकान से चोरी की रकम में से 76 सौ रुपया, दो चांदी का सिक्का तथा चोरी के दौरान ताला व कुंडी काटने में इस्तेमाल किया गया लोहे का ब्लेड व एक लोहे का सरिया बरामद किया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.