अमरोहा, फरवरी 2 -- मंडी धनौरा। बीते दिनों क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक समेत दो किशोरों को हिरासत में लिया। कब्जे से चोरी की गईं छह बैट्री बरामद कीं। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए चोर अभिषेक उर्फ भागीरथ सिंह एवं दो किशोरों ने पूछताछ में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बैट्री चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों की संलिप्तता क्षेत्र में पूर्व की एक अन्य चोरी की घटना में भी रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गईं छह बैट्री बरामद की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.