गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर में चार पहिया वाहन चोरी कर उन्हें एंबुलेंस का रूप देकर शराब की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का कैंट थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने बुलंदशहर निवासी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 13,730 रुपये बरामद हुए हैं। उसके साथी हापुड़ और हिसार (हरियाणा) के बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, छह फरवरी की रात छात्रसंघ चौराहे निवासी जयेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी मारुति ईको घर के बाहर खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली। इस मामले में सात फरवरी को कैंट थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- UP Top News: ASP की सलाह- रंग से परहेज तो घर रहें, राम बारात से पहले छत पर पत्थर यह भी पढ़ें- देवेश चतुर्वेदी समेत यूपी कॉडर के 4 आईएएस आज हो जाएंगे रिटायर, इन...