मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- भोपा। गंग नहर पुल से गांव बेहडा थ्रू मार्ग पर पुलिस ने रात्रि में चेकिंग के दौरान चोरी की गई बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक गोपाल सिंह सिंह अपनी टीम के साथ बुधवार की रात्रि में भोपा गंग नहर पुल से गांव बेहडा थ्रू की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे कि अचानक बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया तथा बाइक की नंबर प्लेट व चेसिस नंबर को चेक किया गया तो मालूम हुआ कि बाइक चोरी की है। यह भी पढ़ें- घाघरा में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियो ने अपने नाम राज सिंह गांव भिक्की थाना सिखेडा व सन्नी गांव कूकडा थाना नई मंडी बताएं। जिसमें ...