चोरी की गई अपाची बाइक के साथ एक किशोर निरुद्ध
सिमडेगा, जून 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा थाना क्षेत्र से चोरी हुई अपाची बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार बनजोगा नीचे टोली निवासी सोमा तोपनो ने अपनी टीवीएस अपाची बाइक के चोरी होने की शिकायत जलडेगा थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 31 मई की रात से 1 जून की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के पास खड़ी बाइक चोरी कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने अभियान के दौरान 6 जून को चोरी की गई बाइक बरामद कर किशोर को निरुद्ध किया। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग देख एक बाइक पर सवार तीन लोग बाइक छोड़ फरार पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक से नंबर प्लेट हटाई गई थी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.