रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- मयंक त्यागी, किच्छा। तेल मिल स्वामी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाल प्रकाश सिंह से वार्ता की। उन्होंने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार तक घटना का खुलासा नहीं किया तब वह कोतवाली में धरना देंगे। 18 अप्रैल को राजेन्द्र प्रसाद गोयल निवासी आवास विकास किच्छा अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में रामनगर गए थे। 20 अप्रैल को साढ़े ग्यारह बजे जब वह वापस अपने घर पहुंचे तब उन्होंने घर के ताले टूटे देखे। चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। गुरुवार तक घटना का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच कर कोतवाल प्रकाश सिंह से वार्ता की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.