चोरी की कार लेकर कांवड़ पटरी में घुसे युवक, कांवड़ियों ने पकड़कर पीटा
हरिद्वार, अगस्त 5 -- देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से चोरी की गई कार लेकर कांवड़ पटरी में घुसे युवकों को कांवड़ियों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर देहरादून पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी की कार लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। शंकराचार्य चौक के पास पुलिस की चेकिंग देखकर उन्होंने कार को बचाने के प्रयास में कांवड़ पटरी की ओर मोड़ दिया। कांवड़ पटरी पर संदिग्ध गतिविधि देख कांवड़ियों ने कार को रोक लिया और युवकों की पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चोरी की कार लेकर कांवड़ पटरी में घुसे युवक, कांवड़ियों ने पकड़कर पीटा इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.