मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के समीप एनएच पर पुलिस ने शनिवार को चोरी की कार के साथ पकड़ी पकोही निवासी सज्जाद अली उर्फ लैला को गिरफ्तार किया है। कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। एसआई श्वेता कुमारी के बयान पर पुलिस ने सज्जाद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई ने बताया कि सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच थाने के समीप उक्त कार को रोका गया। कागजात की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करने लगा। बीच सड़क पर कार खड़ी कर पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में लैला ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.