गोपालगंज, जून 27 -- कुचायकोट। स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शनिवार को चोरी की एक कार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के फटकला थाने के देयर गांव के शिवकुमार व हरियाणा के ही जींद जिले के पीलूखेड़ा थाने के लुढ़ना गांव के अनुज कुमार शामिल हैं । पुलिस दोनो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। आपसी विवाद में दो महिला जख्मी कुचायकोट। एक संवाददाता विश्वंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में हुस्न तारा बेगम व सुबूकतारा खातून जख्मी हो गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...