फरीदाबाद, जून 2 -- पलवल, अजित कुमार। एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन की टीम ने गुरुग्राम से चोरी की गई एक ईको कार सहित एक वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी कार के नंबर प्लेट हटाकर उसे बेचने या किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हथीन थाना में केस दर्ज कराया है। एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार सब-इंस्पेक्टर हकीमुद्दीन अपनी पुलिस टीम के साथ सरकारी बोलेरो गाड़ी में रात की गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मोहदमका गांव का रहने वाला महबूब के पास सफेद रंग की एक चोरी की ईको कार है। यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइक व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार कार के आगे-पीछे कोई नंबर नहीं लिखा है और वह हथीन-मानपुर रोड स्थित मोहदमका चौक पर कार सहित किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना...