गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर में हाल के कुछ माह के दौरान चोरी की कई वारदातें हुई है। हालांकि इन वारदातों का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होना स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों के लिए चिंता का विषय है। पिछले 19 मार्च को गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड गुरुकुल गली में रेलवे कर्मी कुणाल कुमार के बंद घर में हुई चोरी मामले में भी अब तक चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के हाथ इस मामले में भी खोली हैं। अज्ञात चोरों ने रेलवे कर्मी के घर से 02 लाख रुपए नकद एवं लगभग 12-13 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी की है। इससे पूर्व शहर की ह्रदयस्थली कालीबाड़ी चौक पर एक साथ तीन कपड़ा दुकानों गोविंद टेक्सटाइल, केके फैशन और आरसी ट्रेंड्स में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी।...