बिजनौर, अप्रैल 7 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद पुलिस ने चार दिन पूर्व मंडी के पास से चोरी गई ई रिक्शा व मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का संबधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। मौ हाशिम पुत्र अब्दुल गफुर निवासी समीपुर निकट आईटीआई, नजीबाबाद बिजनौर ने पुलिस को तहरीर दी थी जिसमें बताया कि दो अप्रैल को मण्डी के पास से उसकी ई-रिक्शा चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबधित धाराओं में माामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृतत्व में गठित टीम ने इरफान उर्फ सोनु बिहारी पुत्र स्व गुलाम रसुल निवासी नई बस्ती गडमलपुर, नजीबाबाद जनपद बिजनौर व नाजिम उर्फ भोला पुत्र जहीर अहमद निवासी जलालाबाद हरिजन बस्ती नजीबाबादबिजनौर को चोरी की गयी ई-रिक्शा, एक मोबाइल फोन व 70 रूपये नगदी सहित गिरफ्तार...