बलिया, फरवरी 4 -- हल्दी। चोरी की इनवर्टर-बैट्री के साथ बुधवार को पुलिस ने सीताकुंड निवासी विवेक खरवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार इलाके के सोनवानी निवासी अंकित पासवान ने पुलिस को बताया था कि दो फरवरी की रात घर का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैट्री चोरी हो गया है। केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने पिंडारी गांव के पास से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के सामान को भी बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.