भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के गेट नंबर दो (अधीक्षक कार्यालय के पास) पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा चोरी की आशंका में दो युवक पकड़ लिये गये। दोनों की इस दौरान धुनाई भी हुई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।शनिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे मायागंज अस्पताल के समीप मुहल्ले में रहने वाले दो युवक अधीक्षक कार्यालय परिसर के पीछे से आ रहे थे। गार्ड ने पूछा तो दोनों युवक बाथरूम के लिए जाने की बात कही, लेकिन गार्ड के सख्त तेवर के बाद पता चला कि वे चोरी के इरादे से घुसे थे। इस दौरान दोनों युवक गार्ड से धक्कामुक्की कर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच एक गार्ड डंडा लेकर दोनों को धमकाते हुए रुकने के लिए कहा। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। हालांकि बाद में बिना पुलिसिया कार्रवाई के दोनों को छोड़ दिया गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.