पूर्णिया, फरवरी 3 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से आठ चोरी की बाइक के साथ मुख्य सरगना सहित आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि थानाक्षेत्र के हरेरामपुर पंचायत के माला निवासी जालिम सिंह के दो पुत्रों द्वारा चोरी की बाइक खरीद-बिक्री एवं शराब तस्करी की जाती है। इसकी सूचना मिलते हैं टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी में माला गांव से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई जबकि मौके से बाइक चोरी गिरह के सरबान 28 वर्षीय रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं उसके भाई 25 वर्षीय वरुण सिंह को भी गिरफ्तार किया गया जो चोरी की बाइक से शराब तस्करी को अंजाम दिया करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के बाद उ...