बिजनौर, मई 11 -- नजीबाबाद। ग्राम चन्दनपुरा मथुरापुर मोर निवासी आदिल पुत्र शफीक अहमद ने तहरीर दी थी कि चार मई की रात कोटद्वार मार्ग स्थित उसके कार्यालय के बाहर खड़े डम्परों से लगभग 800 लीटर डीजल एवं चार बैटरे चोरी कर टाटा डीसीएम में भरकर ले गये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को दोपहर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी मूकबीर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली देहात की ओर से नजीबाबाद आ रहे एक आयशर केंटर को रोका वाहन रुकते ही उसमें सवार 4-5 व्यक्ति वाहन से उतरकर भागने लगे, पीछा करने के दौरान पुलिस टीम ने एक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गये। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में चार उचक्के धराए गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम बिलाल पुत्र नासिर निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नौगंवा सादात अमरोहा बताया। पुछताछ के ...