गोड्डा, जून 14 -- गोड्डा। बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा के बड़का बांध से हुए दो सिंचाई मोटर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। चार अभियुक्त गिरफ्तार व गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी हुए तीन फेज नानब्लॉक मोटर-02,कांड में प्रयुक्त एक टेंपू,ओप्पो कंपनी एक मोबाइल फोन,वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन व रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया । इस मामले की जानकारी महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...