लखीमपुरखीरी, मई 8 -- थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के सभी आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार नें बताया बीती 6 मई को ग्राम बालपुर निवासी एक व्यक्ति के घर में पीछे की खिड़की के रास्ते अज्ञात चोर ने घुसकर जेवर सहित नकदी चुरा ली थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खैरानी मोड़ पर घेराबंदी कर सोनू कुमार निवासी खैरानी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए हुए सोने और चांदी के आभूषण, जिसमें नाक का फूल, पायजेब, हाथ फूल, अंगूठियां, चेन, बिछिया और लॉकेट बरामद हुए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और एक मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। पकड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.