चोरी का 40 कुंतल सरिया पकड़ा
सोनभद्र, मई 22 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर पुलिस ने दो चोरों को पिकअप पर लोड 40 कुंतल चोरी की सरिया संग पकड़ा है । इस दौरान एक चोर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय के मुताबिक गश्त के दौरान पता लगा कि एक पिकअप चोरी का सरिया लोड कर बीना की तरफ जा रहा है। घेराबंदी कर बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बीना रोड पर भाग रहे पिकअप को रोक कर चालक से कागजात मांगे लेकिन चालक द्वारा कोई लोड का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों लोगों ने अपना नाम खड़िया निवासी सिराज पुत्र हाकिम व पीयूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर बताया। पुलिस ने बताया कि सरिया एनसीएल दुद्धिचुआ खदान से चोरी कर लाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.