बोकारो, जून 5 -- जरीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम खुंटरी स्थित महाकाल पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने एक काले शीशे लगी स्कॉर्पियो से चोरी का एल्युमिनियम हाई एक्सटेंशन तार बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि महाकाल पेट्रोल पंप के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात करीब दो बजे एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (डब्ल्यूबी-42क्यू/4365) की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से चोरी का दो बंडल एल्युमिनियम हाई एक्सटेंशन तार, जिसका वजन लगभग 125 किलोग्राम है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक लोहे का वेट मशीन और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए ग...