बोकारो, अप्रैल 24 -- चोरी का स्क्रैप लोहा व अल्टो वाहन जब्त करगली, प्रतिनिधि।सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ की सटीक खुफिया कार्रवाई में चोरी का स्क्रैप लोहा व अल्टो वाहन जब्त करने में कामयाबी मिली है। अमलो चेक पोस्ट से लगभग 200 मीटर दूर स्थित ढोरी पार्किंग क्षेत्र में एक अल्टो वाहन संख्या जेएच10जे 8083 को रोका गया, जिसमें अवैध रूप से स्क्रैप लोहा लोड कर ले जाया जा रहा था। सीआईएसएफ टीम के पहुंचते ही वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, किन्तु तत्परता से की गई तलाशी में एक बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो 5 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर, एक गैस कटर, लगभग 6 फीट लंबा लोहे का पाइप तथा कई छोटे लोहे के टुकड़े बरामद किए गए, जिनका उपयोग स्क्रैप काटने और चोरी में किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- सोन नदी में छापेमारी में ट्रैक्टर-ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.