गाजीपुर, जनवरी 8 -- जखनिया। कोतवाली भुड़कुडा के शहाबपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अमन पुत्र हरिश्चंद्र राम को चोरी के पांच सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि सात अक्तूबर और 13 अक्तूबर को क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारोडीह मुबारकपुर से सोलर पैनल चोरी हुआ था जिसका मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर शातिर चोर को सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बारोडीह गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगा 5 सोलर पैनल अपने दो साथियों के साथ मिलकर खोला था जिसे बेचने के फिराक में था। उसी समय पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.