चोरी का सोना खरीदने वाले एक सर्राफा दुकानदार को तेलगाना पुलिस ने पकड़ा
बिजनौर, जून 15 -- चोरी का सोना खरीदने वाले एक सर्राफा दुकानदार को तेलगाना पुलिस ने पकड़ा। दुकानदार के पास से पुलिस ने सोना बरामद किया। कस्बे के मोहल्ला हिंदू कॉलोनी में अभिषेक वर्मा पुत्र शिव गोपाल सर्राफा की दुकान करता है।सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तेलंगाना राज्य के जनपद रंगारेड्डी के थाना शाहाबाद से इंस्पेक्टर उपेंद्र, दरोगा रमेश एवं कांस्टेबल अनिल की टीम एक व्यक्ति को साथ लेकर दुकान पर पहुंची। पुलिस टीम ने सर्राफा कारोबारी से पूछताछ की।सूत्रों के अनुसार तेलंगाना पुलिस अपने साथ सचिन निवासी कोटकादर, थाना रायपुर को लेकर आई थी। चर्चा है कि सचिन द्वारा लगभग 28 ग्राम सोना अभिषेक वर्मा को बेचा गया था। पुलिस ने दुकानदार से सोना बरामद किया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.