चोरी का सामान बरामद, आरोपी गया जेल
औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गए सामान को बरामद कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी ब्रजेश पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि 15 जून की रात शमशेरनगर स्थित भारत पेट्रोल पंप परिसर से पानी का मोटर, जनरेटर का पार्ट्स, लोहा, बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 पीस ट्यूब तथा 20 किलो ग्रीस की एक बाल्टी चोरी कर ली गई थी। घटना के दौरान एक चोर को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार इस मामले में अरई गांव निवासी अभिषेक कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.