गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। चोरी का सामान खरीदने के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत 23 दिसंबर को सेक्टर-34 स्थित सुधीर पावर लिमिटेड ने थाना सदर में शिकायत दी थी कि इसकी कंपनी के मानेसर डिपो में कार्यरत कर्मचारियों ने डीजी सेट पार्ट की फर्जी मांग दिखाकर बाहर बेच दिया है। करीब 40 लाख रुपये का गबन इन कर्मचारियों ने किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान फरीदाबाद के अमर नगर के अशोक इंक्लेव पार्ट दो निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। इसने इस चोरी में शामिल आरोपियों से चोरी का सामान खरीदा था। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...